फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी ने अहमदाबाद में 'हिचकी' लेते हुए उड़ाई पतंग, देखते रह गए लोग

Sat, 13 Jan 2018 02:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मकर संक्रांति के मौके पर जहां सभी लोग खुशियां मनाने में लगे हैं वहां सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। इस पर्व के मौके पर फिल्म 'हिचकी' की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी जमकर मस्ती की। दरअसल, रानी अहमदाबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का प्रचार करने पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने मकर संक्रांति मनाते हुए जमकर पतंग उड़ाई। 
विज्ञापन

2 of 4
सूत्रों की मानें तो रानी मुखर्जी को साबरमती रिवर फ्रंट पर जाकर इस पतंग उड़ाने की कला का आनंद लेना था जिसके चलते उन्होंने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं। इस अवसर पर उन्होंने कई स्थानीय लोगों से बातचीत भी की जो कि वहां इस उत्सव को मनाने के लिए आए हुए थे। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि, फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी नैना माथुर के किरदार में नजर आएंगी। वह एक टीचर बनीं हैं जिसके नर्वस सिस्टम में प्रॉब्लम के चलते हकलाती हैं। फिल्म 'हिचकी' की कहानी किसी भी व्यक्ति की शारीरिक क्षमता को कम न आंककर उसे उसकी मजबूती बनाने की प्रेरणा देती है। 
विज्ञापन

4 of 4
बेटी आदिरा के जन्म के बाद रानी मुखर्जी बड़े परदे पर कमबैक कर रही हैं। मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म 'हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है जो कि 23 फरवरी को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें