बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिल्म 'हिचकी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वो अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। इसी सिलसिले में रानी करण जौहर और रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में भी नजर आने वाली थीं। वह शो के सेट पर पहुंचीं लेकिन शूट पूरा नहीं कर सकीं।