फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी को उनकी बेटी इस वजह से बिल्कुल नहीं करती पसंद, खुद खोला था राज

Thu, 21 Mar 2019 07:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rani mukerji - फोटो : social media
शादी के बाद रानी मुखर्जी ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली है। 21 मार्च को रानी मुखर्जी 41 साल की हो गई हैं। फिलहाल वो कुछ प्रोजेक्ट्स पर नजरें रखे हुए हैं। जल्द ही वो अपने फैंस को खुशखबरी देंगी। दरअसल, शादी के बाद रानी मुखर्जी अपनी बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Rani Mukerji - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। 9 दिसंबर 2015 को रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया। फिलहाल उनकी बेटी 3 साल की हो चुकी हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि आदिरा जैसे-जैसी बड़ी हो रही है वो चीजों पर प्रतिक्रिया देने लगी है। जब भी वो काम करके घर लौटती हैं तो आदित्य चोपड़ा और आदिरा उन्हें पसंद नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji - फोटो : file photo
रानी ने बताया कि 'आदित्य और आदिरा मुझे मेकअप में बिल्कुल पसंद नहीं करते। घर पहुंचते ही सबसे पहले वो मुझे मेकअप उतारने के लिए कहते हैं। एक बार हिचकी का प्रमोशन करके जब मैं घर पहुंची तो आदिरा ने पूछा, आप शूटिंग पर गई थीं तो मैंने हां में जवाब दिया। इसके बाद उसने कहा कि अपना मेकअप हटा दो। वो मुझे बिना मेकअप के ही देखना पसंद करती है।'

4 of 5
Rani Mukerji - फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था हालांकि इससे पहले बांग्ला में उन्होंने फिल्म बियेर फूल की थी। फिल्म में रानी ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी ने डायरेक्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rani mukerji - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फिल्म मर्दानी की थी। यह फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। अब इसका सीक्वल मर्दानी 2 बन रहा है हालांकि ये किस विषय पर होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें