Rani Mukerji
इस मामले में रानी ने हॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों जैसा उदाहरण हिंदी सिनेमा में सेट किया है जो मां बनने के बाद भी शोहरत और कामबायी की सबसे ऊंची पायदानों पर खड़ी हैं। तो मर्दानी की इस सीक्वेल में शिवानी के सामने क्या चुनौती है, पूछने पर रानी मुखर्जी बताती हैं, ‘इस बार शिवानी का मुकाबला एक ऐसी शख्सियत से है जो पूरा शैतान है। भगवान का उसके डर नहीं और किसी चीज पर उसे दया आती नहीं।