मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपने घर की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों यश चोपड़ा का घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों अपने पैतृक घर से कुछ दूरी पर ही शिफ्ट हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : file photo
दरअसल आदित्य चोपड़ा ने अपना नया बंगला खरीदा है। ये दोनों पहले जुहू स्थित अपने पैतृक घर में रहते थे, लेकिन अब आदित्य चोपड़ा ने कुछ ही दूरी पर अपना नया बंगला खरीदा है। थोड़े ही दिन पहले रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपने नए बंगले में गृह प्रवेश भी करवाया था।
विज्ञापन
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : file photo
वहीं मीडिया में इस बात को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है कि आखिर आदित्य चोपड़ा ने अपना पैतृक घर छोड़कर नया घर क्यों खरीदा है ? अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार आदित्य चोपड़ा लंबे समय से अपने पुराने घर में रह रहे थे, जहां उन्होंने और उदय ने साथ में बचपन बिताया था, लेकिन शादी के बाद रानी मुखर्जी हमेशा से उनपर खुद का घर लेने का दबाव बनाती थीं।
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : file photo
रानी मुखर्जी की वजह से आदित्य चोपड़ा ने नया घर खरीदा है। हालांकि इन दोनों ने खुद से अभी तक अपना नए घर खरीदने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। आदित्य और रानी मुखर्जी का ये घर उनके पैतृक घर से कुछ ही दूरी पर है, जिससे ये दोनों आराम से आ जा सकते हैं।
इन दिनों एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 2 की जोर-शोर से शूटिंग कर रही हैं। उनकी ये फिल्म में साल 2014 में आई मर्दानी का सीक्वल है। एक क्राइम ड्रामा के तौर पर बन रही मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी शिवाजी शिवानी रॉय नाम की पुलिस अधीक्षक का किरदार निभाएंगी। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और इसे निर्देशित कर रहे हैं गोपी पुथरन जिन्होंने मर्दानी सीरीज की पहली फिल्म भी लिखी थी।