भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अब नया प्रयोग करने चल दी हैं। उनके इस प्रयोग को जानकर उनके फैंस भी हैरान हैं। वह एक्टिंग के साथ सिंगिंग करती भी नजर आएंगी। इस बात को लेकर खुद रानी भी काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों केे अनुसार रानी चटर्जी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘राजा वेड्स रानी’ के दो गानों में अपनी आवाज दी है। फिलहाल रानी के इन दोनों गानों का क्या नाम है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके इन गानों को दीपक तिवारी ने डायरेक्ट किया है और म्यूजिक मधुकर आनंद , गाने सभा वर्मा द्वारा लिखा गया है।
विज्ञापन
3 of 4
इन दोनों गाने में रानी चटर्जी के साथ निशा पांडेय ने भी उनका साथ दिया है। मीडिया से बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा है कि वह इस नए प्रयोग को करके काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में भी कई हीरो-हीरोइन अपनी फिल्मों में खुद गाने गा रहे हैं। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर इसकी बेस्ट उदाहरण हैं। इसलिए उन्होंने ने भी यह प्रयोग किया है।
गौरतलब है कि रानी चटर्जी जल्द ही बलकार सिंह बाली की पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ में नजर आएंगी। वह इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त भी हैं। इतना ही नहीं रानी का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिसके कारण भी वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।