भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करने वाली रानी इन दिनों अपने एक बयान की वजह से फैंस के गुस्से का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
rani
दरअसल रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था वो भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, खेसारीलाल यादव और पवन सिंह की फिल्में नहीं देखती हैं। रानी के इस बयान से तीनों के फैंस इतने भड़क गए कि उनकी जमकर क्लास लगा दी। लेकिन रानी भी कहां चुप रहने वाली थीं उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया।
विज्ञापन
3 of 5
rani
रानी ने लिखा- 'ये पोस्ट उन खास लोगों के लिए है, जो फैंस के नाम पर कुछ भी कमेंट करते हैं। मैंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं दिनेश जी, खेसारी जी या पवन जी की फिल्में नहीं देखती हूं, तो कुछ फैंस को कुछ ज्यादा ही बुरा लगा। वे बेमतलब के कमेंट करने लगे। इसमें बुरा मानने वाली क्या बात है। कभी इन सब से पूछिए कि सबकी फिल्में देखते हैं? नहीं क्योंकि वक्त ही नहीं मिलता होगा तो मैंने भी यही कहा कि मैं नहीं देखती।'
4 of 5
Rani Chatterjee
रानी ने आगे लिखा- 'कुछ अलग फिल्में आए तो देखने में मजा भी आए और ये तीनों के फैंस इतने बदतमीज हैं जिसका कोई हिसाब नहीं। ये लोग बस चमचे हैं। फैंस तो बहुत अच्छे होते हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर फैंस हैं तो तमीज सीखो और यह सच है कि मैं इनकी फिल्में नहीं देखती। देखे हुए जमाना हुआ।'
बता दें रानी चटर्जी का करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हर साल चार-पांच फिल्मों में काम करती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है।