फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, वीडियो शेयर कर लिखा- 'जलने वाले जलते रहो, मैं अपने रास्ते चली'

Mon, 09 May 2022 04:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता अब पूरे देश में बढ़ती जा रही है। लोग भोजपुरी कलाकारों के साथ ही इनके गानों को भी काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही भोजपुरी की स्टार हैं रानी चटर्जी, जो अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने खुद से जलने वालों के लिए एक लंबा सा कैप्शन लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह जिम में खुद को फिट रखने के लिए जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कुछ लोगों का काम आपसे जलना ही होता है, क्योंकि वो खुद आपसे पीछे होते हैं, हर मामले में। वो जानते हैं कि वो आपके बराबर नहीं आ सकते, इसलिए वो आपसे जलते हैं। तो भाई जो जलता है, वो राख भी होता है। तो तुम लोग जलो और मैं अपने रास्ते पर चल रही। जलने वालों को खुद कुछ करना नहीं है और जो कोई कर रहा है तो देखा नहीं जाता।
 
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही रानी ने वर्कआउट के बाद के अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इसे मेहनत कहते हैं, बकैती नहीं। ये मेहनत इंसान खुद के लिए करता है, किसी को दिखाने के लिए नहीं। रानी चटर्जी की पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, तो एक ने लिखा कि आप बहुत क्यूट हो।
 
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कुछ समय पहले रानी चटर्जी के बढ़े वजन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। इन्हीं ताने से तंग आकर रानी ने अब अपना जवाब दिया है। रानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गई हैं और आए दिन जिम से अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें