फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने वेस्टर्न स्टाइल में जीता फैंस का दिल, हाई हील्स पहन दिए कातिलाना पोज

Sat, 16 Jul 2022 03:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी लोकप्रिय होती जा रही है। एक तरफ भोजपुरी गाने और फिल्में लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं तो वहीं इन फिल्मों और गानों में नजर आने वाले कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी लोकप्रिय होती जा रही है। एक तरफ भोजपुरी गाने और फिल्में लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं तो वहीं इन फिल्मों और गानों में नजर आने वाले कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते आज देशभर में भोजपुरी कलाकारों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ गई है। इंडस्ट्री के इन्हीं कलाकारों में से एक जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी। भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रानी देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली रानी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से जुड़ी रहती हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी बेसब्री से उनकी फोटोज और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में रानी चटर्जी का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। रानी ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साझा की गई इस तस्वीर में रानी चटर्जी नीले रंग के शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस लुक के साथ सूट करता हुआ मेकअप और अपने बालों को खुला रखा, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। हाई हील्स पहन काउच पर पोज देते हुए रानी चटर्जी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनका यह रूप हर किसी का दिल जीत रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, मुझे ट्रेंड फॉलो करने की जरूरत नहीं, मेरे पास मेरा अपना खुद का ट्रेंड है। रानी की तस्वीर को उनके फैंस लगातार लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक समय अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल होने वाली रानी चटर्जी आज फिटनेस के मामले में कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर कर लोगों को फिटनेस गोल्स देती भी नजर आती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें