बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। कंगना रनौत ने यह बात शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग के दौरान कही थी। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी कंगना को लेकर अपना बयान दिया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री की बहन रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।