फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान में शोक के बावजूद नाना रणधीर ने तैमूर को बर्थडे विश कर दिया भावुक मैसेज

Wed, 20 Dec 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
आज नन्हें नवाब तैमूर का पहला बर्थडे पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है। इस मौके पर तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने भी अपने नवासे को आशीर्वाद दिया। बता दें हिंदू समाज में एक प्रथा है कि परिवार में अगर किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो साल भर तक शोक में किसी उत्सव को नहीं मनाया जाता।

पढ़ें- Zee Cine Awards: इस खास अवॉर्ड से नवाजे गए शाहरुख खान, कहा- 'सिर्फ 2-3 फिल्में करने आया था'
विज्ञापन

2 of 4
याद दिला दें अभी कुछ समय पहले ही तैमूर के नाना शशि कपूर का निधन हो गया था। इस मामले पर जब रणधीर कपूर से पूछा गया तो उनका कहना था, 'मेरे पिता राज कपूर हमेशा कहा करते थे कि शो मस्ट गो ऑन और हम सब भी उनकी इसी बात पर यकीन करते हैं'।
विज्ञापन

3 of 4
रणधीर कपूर
रणधीर कपूर का कहना है कि शशि कपूर साहब हमारे बाकी पूर्वजों की तरह हमें ऊपर से देख रहे हैं। हम कपूर एक साथ जिंदगी और वक्त बिताने में विश्वास रखते हैं। बता दें इस समय कपूर खानदान पटौदी पैलेस पहुंचा हुआ है। 
विज्ञापन

4 of 4
मीडिया में आई खबरों की मानें तो तैमूर के बर्थडे पर कोई बड़ा इवेंट नहीं किया जा रहा। तैमूर के बर्थडे पर घर के लोगों के साथ तैमूर के दोस्तों को ही बुलाया जा रहा है। हालांकि पैलेस की तैयारियां देखकर तो यही लग रहा है कि इस बर्थडे को यादगार बनाने में पूरा परिवार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें