फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर की इन आदतों की वजह से उन्हें छोड़कर चली गईं थीं बबीता, एक्टर ने कहा था- मैं एक बुरा आदमी हूं जो...

Wed, 23 Dec 2020 03:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में सैफ-करीना, रणवीर-दीपिका, सोहा-कुणाल जैसे कितने ही सितारे ऐसे हैं जिन्हें साथ काम करते हुए प्यार हुआ और आज वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से स्टार ऐसे भी रहें जिन्हें प्यार हुआ और उन्होंने शादी भी की, लेकिन शादी के बाद वो अलग हो गए। ऐसा ही एक रिश्ता था एक्टर रणधीर कपूर और बबीता का जो शादी के बंधन में तो बंधा, लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं।अब सोशल मीडिया पर उनका वो इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें रणधीर ने बबीता से अलग होने को लेकर अपने जज्बात बयान किए थे।
विज्ञापन

2 of 5
रणधीर कपूर
रणधीर और बबीता शादी के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे। उस वक्त करीना महज 7 साल की थीं। बबीता ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले ही की। हालांकि रणधीर बबीता से अलग रहते हुए भी अपनी बच्चियों के जरूरत के वक्त हमेशा उनके साथ मौजूद रहे। हैरान कर देने वाली बात ये है कि अलग होने के बाद भी रणधीर और बबीता ने कभी तलाक नहीं लिया। आखिर प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे ये कपल एक दूसरे से इतना दूर क्यों हो गए इस बारे में खुद रणधीर कपूर ने खुलासा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रणधीर कपूर
एक इंटरव्यू में रणधीर ने बताया कि,'बबीता को पता चला कि मैं बुरा आदमी हूं जो खूब शराब पीता है और घर लेट से आता है। ये सब ऐसी बातें थीं जो उन्हें पसंद नहीं थी। मैं भी वैसे नहीं रहना चाहता था जैसे कि वो चाहती थी। भले ही हमारी लव मैरिज थी लेकिन वो मुझे वैसे नहीं कबूल करना चाहती थी जैसा मैं था। हमारे पास देख रेख के लिए दो प्यारे बच्चे थे। बबीता ने उनकी परवरिश बेहतरीन ढंग से की और बड़े होकर बच्चों ने भी अपना शानदार करियर बनाया। एक पिता होने के नाते मुझे और क्या चाहिए था'।

4 of 5
रणधीर कपूर
रणधीर ने आगे कहा कि बबीता उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी। अलग होने के बाद दोनों ने तलाक क्यों नहीं लिया?  इस सवाल के जवाब में रणधीर ने कहा था कि, 'हम तलाक क्यों लें'गे? मुझे दोबारा शादी करनी नहीं थी और ना ही उन्हें। बता दें कि रणधीर और बबीता ने 1971 की फिल्म 'कल आज कल' में साथ काम किया था। इसके बाद 1972 मे फिल्म 'जीत' में भी दोनों साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार के साथ करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों में साथ काम करते हुए रणधीर और बबीता एक दूसरे के करीब आ गए थे। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद बबीता ने फिल्में करना छोड़ दिया था। बबीता ने अपना करियर भले ही छोड़ दिया, लेकिन अपनी बेटियों को बहुत मजबूत बनाया।आज उनकी बेटिया करिश्मा और करीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। रणधीर भी अपने बेटियों के करियर पर खुश होते हैं। इतना ही नहीं कई मौकों पर रणधीर अपने परिवार के साथ शादी- बर्थडे और इवेंट अटैंड करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें