फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने किया आलिया का सपोर्ट, कंगना की बहन बोलीं- 'चापलूसी करके भी तू हमेशा फेल ही हुआ'

Wed, 17 Apr 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kangana ranaut
कंगना रनौत पिछले कई दिनों से आलिया भट्ट और उनके काम को लेकर लगातार टिप्पणी कर रही हैं । पिछले दिनों एक ईवेंट में कंगना ने कहा था, ‘मैं शर्मिंदा हूं... गली बॉय की परफॉर्मेंस में मात देने वाला क्या है... वही हर बार की मुंहफट लड़की... महिला सश्क्तिकरण और अच्छी एक्टिंग को लेकर बॉलीवुड का आइडिया । मेरी तुलना उसकी एक्टिंग से नहीं की जानी चाहिए ।’
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Kangana Ranaut, Alia Bhatt - फोटो : social media
इस पर आलिया ने भी कंगना के बयान पर कहा था कि वो उनके काम और राय का सम्मान करती हैं । वो कहती हैं, 'मैं इन सब बातों के बजाय उस बात को याद करना चाहूंगी जब कंगना ने फिल्म 'राजी' में मेरी एक्टिंग की तारीफ की थी ।' आलिया के इस बयान पर रणदीप हुड्डा ने भी कमेंट किया । 
 


 
विज्ञापन

3 of 7
randeep hooda
उन्होंने टि्वटर पर आलिया को टैग करते हुए लिखा, 'डियर आलिया, मैं खुश हूं कि तुम ऑकेजनल एक्टर्स और क्रॉनिक विक्टिम की राय से खुद और अपने काम को प्रभावित नहीं कर रही हो । अपने शानदार काम को यूं ही आगे बढ़ाती रहो ।’ आलिया ने भी रणदीप के इस ट्वीट पर खुशी जताई थी । 
 


 

4 of 7
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर भी कंगना की बहन रंगोली ने रणदीप को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'आलिया बेबी को बचाने को नेपोटिज्म गैंग की खुद की हिम्मत नहीं तो तुझको आगे किया, मुझे मालूम है कि 'अंगुली' के वक्त तूने कंगना को कितना हैरेस किया था और कितना बड़ा चाटूकार है तू करण जौहर का... मगर फिर भी तेरा कुछ नहीं हुआ । कम से कम आलिया चमचागिरी कर सफल है, तू तो पर्मानेंट फेलियर है ।'
 

 
विज्ञापन

5 of 7
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना की बयानबाजी पर आलिया की मां सोनी राजदान ने भी ट्वीट किया था । सोनी राजदान ने लिखा, 'महेश भट्ट ने उन्हें ब्रेक दिया.. वो उनकी बेटी और पत्नी पर अटैक कर रही हैं । बेटी पर बार-बार । नफरत और बेइज्जती के अलावा कहने को बचा क्या है? एजेंडा? उनका एजेंडा क्या है...?'
 


 
विज्ञापन

6 of 7
kangana ranaut, rangoli
फिर रंगोली ने सोनी राजदान को जवाब देते हुए उनके पति महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं । रंगोली ने लिखा, 'डियर सोनी जी, महेश ने कभी कंगना को ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने दिया । महेश भट्ट अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रहे थे ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kangana ranaut
वो लम्हें' के बाद कंगना ने उनकी लिखी फिल्म 'धोखा' में काम करने से मना कर दिया था तो वो इतना गुस्सा हुए थे कि अपने ऑफिस में उसपर चिल्ला दिए थे । जब कंगना थियेटर में 'वो लम्हें' के प्रीव्यू में गई थी, तो उन्होंने उसपर चप्पल फेंकी थी । वो पूरी रात रोती रही थी । उस वक्त वो सिर्फ 19 साल की थी ।' रंगोली चंदेल ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कंगना को अपनी ही फिल्म नहीं देखने दी थी ।
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें