फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच रणदीप हुड्डा ने कर डाली समुद्र तट की सफाई, इतने टन निकला कचरा

Tue, 07 Jul 2020 05:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय के साथ ही साथ सामजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। एक तरफ जहां वो जानवरों के अधिकारों के लिए खुलकर अपनी आवाज उठाते हैं तो वहीं दूसरी ओर वो पर्यावरण के लिए बेहद गंभीर हैं। हाल ही में रणदीप ने ऐसा काम किया, जिसके चलते फैंस उन्हें रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
कोरोनो वायरस जैसी जानलेवा महामारी के बीच रणदीप हुड्डा ने मुंबई के वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसका एक वीडियो रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया, जिसमें वो बारिश के बीच समुद्र तट की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के साथ करीब 16 टन कचरा साफ किया।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'जब पर्यावरण की गंदगी और शोषण को मैंने देखा तो ज्यादातर लोगों की तरह मुझे भी यही ख्याल आया की ये किसी और का काम है पर सच्चाई ये थी कि हम सब इस धरती के प्राणी हैं, इसमें हम सब एक साथ हैं, तो ये मेरी जिम्मेदारी भी बनती है।'

4 of 5
कर्मचारियों के साथ अफरोज शाह - फोटो : Social Media
रणदीप हुड्डा ने पर्यावरण प्रेमी अफरोज शाह की तारीफ करते हुए लिखा, 'मैं अफरोज शाह जैसे जमीन पर खुद उतर कर बदलाव लाने वालों से प्रेरित होकर अपने आस पड़ोस में जो मुझसे हो सकता है करता हूं। क्या आप कर रहे हैं?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : Social Media
बता दें रणदीप हुड्डा पहले भी कई बार इस तरह के कामों में अपना हाथ बंटा चुके हैं। वो प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने जैसी मुहिम का समर्थन करते आए हैं। उन्होंने लोगों से कई बार अपील की कि वे जहां तक हो सके प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें।

'बोल बच्चन' के आठ साल पूरे होने पर ऐसा ट्वीट कर बैठे अजय देवगन, प्राची देसाई ने कसा तंज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें