तेलंगाना में रविवार को एक दर्दनाक घटना देखने को मिली,जहां अवैध खेती रोकने पर वन विभाग की एक महिला पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा गया। आरोप, स्थानीय विधायक के भाई पर लगे। घटना का वीडियो बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।
विज्ञापन
2 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : social media
मीडिया पर चल रहीं खबरों की मानें तो तेलंगाना में महिला पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया और मारपीट के आरोप सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) के विधायक कोनेरु कृष्ण के भाई पर लगे। महिला पर हुए इस अत्याचार का वीडियो रणदीप हुड्डा ने फेसबुक पर शेयर करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'राज्य की पुलिस पर हमला राज्य पर हमले जैसा है। एक वन विभाग की महिला पुलिसकर्मी को तेलंगाना के कागजनगर में बेरहमी से पीटते राज्य के विधायक के भाई और गुंडे।'
विज्ञापन
3 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा ने पोस्ट में आगे लिखा- 'पुलिस यहां 3 महीने से चल रही अवैध खेती रोकने के लिए गई थी। सरकारी ट्रैक्टर पर महिला पुलिस इस अवैध खेती को रोकने के लिए गई, लेकिन वहां मौजूद विधायक के गुंडों ने महिला पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। ऐसी ही घटना तापेशवर सेंचुरी में भी हुई थी। यहां स्थानीय विधायक के समर्थन पर ऐसा किया गया।
4 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा ने अपनी इस वीडियो पोस्ट के अंत में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ तमाम बीजेपी नेताओं को टैग किया और इस घटना को जल्द संज्ञान में लेने का अनुरोध किया है। रणदीप हुड्डा की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि वह मुंबई पुलिस के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे प्रदीप खैरवार करने वाले हैं। खैरवार इससे पहले फिल्म रक्तचरित्र और अन्य कई फिल्मों में राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर चुके हैं।