फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्म के सेट पर रणदीप के घुटने पर लगी थी चोट, तीन महीने बाद अभिनेता ने बताया अपना हाल

Sat, 07 Mar 2020 11:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीत दिनों फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के सेट पर शूटिंग के दौरान रणदीप हुड्डा घायल हो गए थे। अब उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी साझा की है। इस सेल्फी के साथ उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में बताया।  रणदीप हुड्डा सेल्फी के कैप्शन में लिखा, 'एक अच्छी रनिंग के बाद एक सेल्फी। अपने अव्यवस्थित घुटने को फिर से ठीक करने कोशिश कर रहा है जिसमें राधे के सेट पर चोट लगी थी। इस कैप्शन के साथ रणदीप हुड्डा कई हैजटैग का भी इस्तेमाल किया।' गौरतलब है कि बीते दिसंबर रणदीप हुड्डा को एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते हुए चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Randeep Hooda - फोटो : social media
बात करें फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की तो इन दिनों फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच इस फिल्म के क्लाइमेक्स के बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिनों अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे पर छपी खबर के अनुसार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के निर्माता और सलमान खान इस फिल्म को बेहद खास बनाने में लगे हुए हैं। यही वजह है जो इस फिल्म के अकेले क्लाइमेक्स पर सलमान खान और निर्माताओं ने 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

4 of 5
Radhe - फोटो : amar ujala mumbai
खबर के अनुसार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के क्लाइमेक्स को खास क्रोमा और तकनीकी के साथ शूट किया जा रहा है। इसके लिए वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के इस क्लाइमेक्स को सलमान खान और रणदीप हुड्डा पर फिल्माया गया है। फिल्म के सूत्रों का कहना है कि 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में जिस तरह की क्रोमा तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है वह बड़े बजट के फिल्मकार इस्तेमाल करते आए हैं। हाल ही में फिल्म बाहूबली और उसके सीक्वल में इस तकनीकी का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट, दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। गोवा में फिल्म के एक खास हिस्से को शूट किया गया। बता दें कि राधे के लिए स्पेशल कोरियाई स्टंट टीम को रखा गया है जो फिल्म के स्टंट को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही फिल्म में  स्मोक फाइट, गन शूट-आउट, हांथापाई के साथ ही साथ शर्टलेस अवतार में सलमान फाइट करते नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें