फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद पहली बार कसरत करते दिखे रणदीप हुड्डा, फैंस बोले 'जाट इज बैक'

Thu, 01 Oct 2020 06:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : Instagram: @randeephooda
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की कुछ दिन पहले ही सर्जरी हुई है। जिसकी वजह से वो कई दिनों से आराम ही कर रहे थे। लेकिन अब रणदीप एक बार फिर से अपने फॉर्म में आ गए हैं और उन्होंने शुरू कर दी है जमकर कसरत। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके फैंस भी उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/randeephooda
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में काफी समय के बाद रणदीप ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। रणदीप को एकदम ठीक और चुस्त- दुरुस्त देखकर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : screenshot from youtube/ani
रणदीप का ये वीडियो उनके पैर की सर्जरी होने के बाद का पहला वीडियो है। इस वीडियो में रणदीप के पैर पर पट्टी भी बंधी हुई है। वीडियो के साथ कैप्शन में रणदीप ने लिखा है, 'अपने पैरों पर वापस लौट गया हूं!' इसी के साथ उन्होंने अपने ट्रेनर शेन डिसूजा को भी धन्यवाद कहा।
 

4 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो
रणदीप का ये वीडियो देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस कमेंट के जरिए उनके ठीक होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि रणदीप को लोग जल्दी ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। रणदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/manav.manglani
गौरतलब है कि अगस्त माह में ही रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी हुई है। वो जब इस ऑपरेशन के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे तभी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद रणदीप के फैंस को भी उनकी चिंता सताने लगी थी और सभी उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। अब रणदीप को एक बार पिर से अपने पैरों पर खड़ा देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, खुद को बताया 'गांव की जोकर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें