फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: फिल्म के लिए वजन घटाकर 18 किलो के हो गए रणदीप हुड्डा, लुक देख डर गए थे फैन

Sun, 20 Aug 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
रणदीप हुड्डा
कुछ ही समय में फिल्म इंडस्ट्री पर छा जाने वाले रणदीप हुड्डा आज अपना 41वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। हरियाणा में जन्मे हुड्डा ने अपनी पढ़ाई मोतीलाल नेहरू से अपनी पढ़ाई पूरी की। स्कूल के दौरान ही वो एक्टिंग करने लगे थे। इस बाद वो ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां से लौटने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।
विज्ञापन

2 of 9
रणदीप हुड्डा
हुड्डा ने साल 2001 में फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से डेब्यू किया था। फिल्म हिट थी। इसके बावजूद हुड्डा को चार साल तक कोई ऑफर नहीं मिला। चार साल बाद रामगोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'D' में काम करने का मौका दिया। लेकिन हुड्डा की ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई।

पढ़ें- मुमताज के प्यार में पड़ दारा सिंह ने उठाया था ये कदम, B ग्रडे फिल्म के लिए लेते थे 4 लाख रुपए
विज्ञापन

3 of 9
रणदीप हुड्डा
इसके कई साल बाद तक हुड्डा ने जो भी फिल्में की, वो सब फ्लॉप होती गईं। उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट तब आया जब उन्होंने 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में काम किया। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' के लिए हुड्डा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

पढ़ें- सनी लियोन को देखने के लिए पागल हुए फैंस, पोस्टर फाड़कर खींचने लगे फोटो

4 of 9
रणदीप हुड्डा
इसके बाद हुड्डा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। लेकिन साल 2014 में आई 'हाईवे' और 'सरबजीत' ने तो उनकी किस्मत ही बदल दी। सरबजीत के लिए हुड्डा को स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म के लिए रणदीप ने अपना वजन 18 किलो कर लिया था। इस कारण वो सेट पर बेहोश भी हो गए थे। 

पढ़ें- श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी की बैकलेस ड्रेस देख खुले रह गए लोगों के मुंह
विज्ञापन

5 of 9
रणदीप हुड्डा
इसके बाद हुड्डा लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहे। फिल्मों में आने से पहले हुड्डा स्टेज शोज करते थे। फिल्मों के अलावा हुड्डा पोलो और ड्रेसेज के भी अच्छे प्लेयर हैं। हुड्डा के पिता रनबीर हुड्डा डॉक्टर हैं। वहीं मां आशा हुड्डा सोशल वर्कर और पॉलिटीशियन हैं। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
रणदीप हुड्डा
हुड्डा का छोटा भाई संदीप हुड्डा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो सिंगापुर में नौकरी कर रहा है। पढ़ाई के बाद जब हुड्डा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के ऑस्ट्रेलिया गए थे तब वो एक चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया करते थे। इसके अलावा वो गाड़ियां भी धोते थे। उन्होंने वेटर का भी काम किया। साथ रणदीप टैक्सी ड्राइवर का काम भी करते थे।
विज्ञापन

7 of 9
रणदीप हुड्डा
जब वो भारत लौटे तो उन्होंने एक एयरलाइंस में मार्केटिंग की जॉब कर ली। मार्केटिंग की जॉब के साथ हुड्डा मॉडलिंग और थिएटर भी करते थे। बाद में मीरा नायर ने उन्हें अपनी फिल्म 'मॉनसून वे‌डिंग' में काम करने का मौका दिया। अब रणदीप एक फिल्म का 6 करोड़ रुपए लेते हैं। साथ ही उनके पास 5 घोड़े हैं। जो रेसिंग में कई प्राइज जीत चुके हैं।

8 of 9
रणदीप हुड्डा
हुड्डा को स्पोर्ट्स में भी काफी इंट्रेस्ट है। हुड्डा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो सुस्मिता सेन को डेट कर चुके हैं। स्ट्रगलिंग के दिनों में रणदीप अक्सर पार्टीज में सुस्मिता के साथ नजर आते थे। लेकिन 3 साल के रिलेशन को रणदीप ने इसलिए खत्म कर दिया क्योंकि वो अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते थे। 
विज्ञापन

9 of 9
रणदीप हुड्डा
मिस यूनिवर्स के बाद रणदीप का अफेयर नीतू चंद्रा से रहा। लेकिन दोनों ने कभी ‌अपने रिलेशन को मीडिया के सामने नहीं कबूला। थोड़े ही समय बाद रणदीप का नीतू से भी ब्रेकअप हो गया। नीतू के बाद रणदीप का अफेयर 'मर्डर 3' की कोस्टार अदिति राव हैदरी से रहा। लेकिन शायद अब रणदीप अब सिंगल हैं। वो फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें