सिनेमा में किसी अभिनेता को एक खांचे में बांध देने का चलन बहुत पुराना है। 'ट्रेजडी किंग, एंग्री यंगमैन, ही मैन, खिलाडी कुमार' जैसे नाम एक्टरों को मिलते रहे हैं, इनसे अलग आमिर को हर फिल्म में रोल के हिसाब से ढल जाने के लिए नाम मिला 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'। आमिर को हर फिल्म में अपना लुक बदलने को जाना जाता है लेकिन एक और सितारा है जो आमिर से भी बड़ा परफेक्शनिस्ट बनता जा रहा है। ये हैं रणदीप हुड्डा। रणदीप की पिछली फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो आप भी मानेंगे कि रणदीप ही असली परफेक्शनिस्ट हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
2 of 9
- फोटो : twitter
रणदीप का हाल ही में एक नया फोटो सामने आया है, इसमें रणदीप सिख फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। रणदीप का ये लुक आने वाली फिल्म बैटल ऑफ साराग्राही से है। 1897 में हुए जंग की जमीन पर बनी इस फिल्म में रणदीप अपने पहले लुक से ही रंग जमा रहे हैं। उनकी आंखों में एक सैनिक का क्रोध दिख रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
3 of 9
हाल ही में आई फिल्म सुल्तान में रणदीप हुड्डा फतेह के किरदार में दिखे। फतेह का किरदार एक सनकी ट्रेनर का है, अपने रोल में रणदीप कमाल के हैं। उनकी एंट्री इंटरवल के बाद होती है लेकिन वो सलमान पर भारी पड़ते नजर आते हैं।
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
4 of 9
इसी साल सरबजीत के जीवन पर बनी फिल्म में उन्होंन सरबजीत का रोल कर सबकी तारीफें पाईं। रणदीप ने पाकिस्तान में 22 साल से रह रहे कैदी की भूमिका में कमाल का अभिनय किया। उन्होंने फिल्म के लिए अपना वजन भी 20 किलो घटाया।
विज्ञापन
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
5 of 9
रणदीप ने इसी साल आई 'लाल रंग' में एक ऐसे युवक का किरदार निभाया जो खून का अवैध धंधा करता है। रणदीप इस रोल में इतनी बेहतरीन तरीके से उतरे हैं कि पर्दे पर देखकर पहचानना मुश्किल है। उन्हें देखकर लगता है कि हरियाणा का कोई आम सा लड़का सड़क पर जा रहा है। इस किरदार को ऐसे निभाया।
विज्ञापन
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
6 of 9
दुनियाभर में अपने आपराधिक कारनामों से तहलका मचाने वाले चार्ल्स सोभराज की जिंदगी पर 2015 में आई फिल्म चार्ल्स सोभराज। इस फिल्म में रणदीप ने चार्ल्स के रोल में सबका ध्यान खींचा। कई समीक्षकों ने लिखा कि खुद चार्ल्स भी रणदीप को देख ले तो हैरत में पड़ जाए।
विज्ञापन
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
7 of 9
2014 में आई फिल्म रंग रसिया। रणदीप हुड्डा ने मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का रोल बेहद शानदार तरीके से निभाया।
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
8 of 9
'हाइवे' में रणदीप हुड्डा ने ट्रक ड्राइवर का रोल निभाया। एक सनकी ड्राइवर, जो लड़का का अपहरण करके घूम रहा है, के रोल को रणदीप ने बखूबी निभाया।
बॉलीवुड के नए मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं रणदीप हुड्डा
9 of 9
रणदीप के ये रोल तो सिर्फ पिछले दो-ढाई सालों के हैं। ऐसा कोई रोल नहीं जो रणदीप से छूटा हो, वो जिस्म-2 में सनी लियोनी के साथ बिस्तर पर सीन दे चुके हैं तो 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में पुलिस अफसर का किरदार भी बखूबी निभा चुके हैं।