इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई और इसके मुहूर्त के समय रखी गई पूजा में सीरीज के मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला मौजूद रहे। इन दोनों के अलावा सीरीज में महेश मांजरेकर, रजनीश दुग्गल, फ्रेडी दारूवाला, गोविंद नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, प्रियंका बोस और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।