फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाल छूते वक्त कांपे थे मेरे हाथ, वो बोली, सही से करो ना'

Thu, 27 Oct 2016 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' एक तरफ जहां पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान के फिल्म में होने से विवादों में रही वहीं दूसरी ओर रनबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच काफी हॉट और इंटिमेट सीन की वजह से भी खूब चर्चाओं में रही। फैंस को ना सिर्फ रनबीर और ऐश्वर्या की मैजिकल कैमिस्ट्री पसंद आई बल्कि उन्होंने इनके हॉट सीन पर भी खूब चटखारे लिए।
विज्ञापन

ऐश्वर्या के साथ हॉट सीन पर रनबीर का बयान 'मौके पर मारा चौका'

2 of 4
और अब खुद रनबीर ने भी कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में ऐश्वर्या के साथ अपने इंटिमेट सीन के बारे में बात करते हुए रनबीर ने कहा,' शर्म आती थी..मेरे हाथ कांपते थे। कभी-कभी उनके (ऐश्वर्या) गाल टच करने में झिझकता था। फिर उन्होंने ही बोला कि  क्या परेशानी है ? हम सिर्फ ऐक्टिंग कर रहे हैं इसलिए सही तरीके से करो। फिर मैंने सोचा कि कभी ऐसा मौका मिलेगा नहीं, सो मैंने भी मौके पर चौका मार दिया।'
विज्ञापन

ऐश्वर्या के साथ हॉट सीन पर रनबीर का बयान 'मौके पर मारा चौका'

3 of 4
ज़ाहिर है आपको रनबीर के इस बयान पर हंसी भी आ रही होगी और थोड़ा शॉक भी लगा होगा। लेकिन ये सच है कि रनबीर ऐश्वर्या के साथ अपने हॉट सीन के बारे में यही सोचते हैं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या के साथ हॉट सीन पर रनबीर का बयान 'मौके पर मारा चौका'

4 of 4
वैसे दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं लेकिन जो सुर्खियां रनबीर के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी ने बटोरी हैं उनके आगे अनुष्का एकदम फीकी पड़ गई हैं। खैर, अब देखना ये है कि रनबीर और ऐश्वर्या की ये जोड़ी बॉक्स-ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी। ये फिल्म दीवाली से दो दिन पहले यानि 28 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें