आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं । फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आलिया भट्ट
हाल ही में आलिया और रणबीर, सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे । दोनों बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल लग रहे थे । ग्रीन कलर के लहंगे में आलिया पहली बार ऐसे लुक में नजर आईं ।
विज्ञापन
3 of 6
आलिया भट्ट
वहीं रणबीर व्हाइट कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे । सोनम के रिसेप्शन से दोनों की गुपचुप बातों का एक वीडियो सामने आया है । जब रिसेप्शन में दोनों ने साथ में एंट्री ली तो मीडिया ने उन्हें पोज देने के लिए कहा ।
4 of 6
आलिया भट्ट
पोज देते समय आलिया तो खूब स्माइल कर रही थीं लेकिन रणबीर टफ लुक दे रहे थे । तब आलिया ने रणबीर से इशारों-इशारों में कहा कि कैमरे के लिए थोड़ा हंस लें । हालांकि ये बात सुनाई नहीं दी ।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया भट्ट
आलिया की बात सुन जिस तरह से रणबीर शर्माए, उससे साफ जाहिर है कि वो आलिया ने ऐसा ही कुछ कहा होगा । बता दें कि आलिया ने रणबीर के साथ अपनी ये फोटाे शेयर की है ।
जिस पर आलिया की बहन शाहीन ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी भेजा । शाहीन के इस कमेंट से तो यही लग रहा है कि वो अपनी बहन के रिलेशनशिप को कंफर्म कर रही हैं ।