रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर-विक्की कौशल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज, 28 अक्तूबर को रणबीर कपूर और विक्की कौशल को मुंबई से अलग-अलग निकलते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। पैप्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में, रणबीर कपूर अपनी शानदार कार से बाहर निकले और एयरपोर्ट स्टाफ उन्हें रास्ता दिखा रहा था। इसके अलावा, विक्की भी एयरपोर्ट की ओर बढ़े। जल्दी में होने के बावजूद, अभिनेता ने पैप्स के लिए पोज दिए और प्रशंसक के साथ सेल्फी क्लिक करवाईं।