फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फैन को जमीन पर बैठाने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, पहले भी कई बार चुके ऐसी हरकत

Sat, 08 Jun 2019 06:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor with fan - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया लीड रोल में हैं। हाल ही में रणबीर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी वजह से रणबीर को ट्रोल किया जा रा है तो हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor with fan - फोटो : Instagram
रणबीर इन दिनों आलिया के साथ वाराणसी में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आए दिन उनसे कोई ना कोई फैन मिलने आता रहता है। इस बीच रणबीर से एक फैन मिलने पहुंचा। रणबीर की इस फैन से मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर खुद तो सोफे पर बैठे हुए हैं लेकिन फैन को ऊपर बैठने के लिए नहीं कहा। वीडियो में रणबीर का फैन जमीन पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फैन तोहफा लेकर रणबीर से मिलने पहुंचा। रणबीर को फैन ने तोहफा गिफ्ट किया। रणबीर फैन से तोहफा लेते हैं और सोफे पर बैठ जाते हैं और पूछते हैं कि क्या वह इसे अभी खोलें? तभी फैन रणबीर को वीडियो देखने के लिए कहता है। रणबीर सोफे पर बैठकर फैन से बात करते हुए तोहफा खोलते हैं जबकि उनका फैन उनके बराबर में जमीन पर बैठ जाता है। यह वीडियो वायरल हो गया। 

4 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर यूजर्स रणबीर के फैन के साथ किए इस बर्ताव पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्या रणबीर कोई भगवान है? वह अपने फैन को क्यों नहीं बोल रहा कि सोफे पर बैठ जाओ।' एक और यूजर ने लिखा- 'वह रणबीर का फैन है कोई नौकर नहीं, देखो कैसे नीचे बैठा हुआ है।' एक और यूजर ने लिखा- 'ये कपूर कभी खान नहीं बन सकता, दिल चाहिए। वो भी बड़ा वाला।' एक और यूजर ने लिखा- 'रणबीर बहुत घमंडी है। एक बार भी ऊपर बैठने को नहीं बोला उसको। इसको भी इसका फैन बनना था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir kapoor - फोटो : twitter
आपको बता दें, रणबीर के साथ यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रणबीर कई बार इस तरह से फैन से बर्ताव करते हुए कैमरे में कैद हुए। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर धर्मा प्रोडक्शन के पुराने दफ्तर से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए थे। तभी उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। तस्वीरों में रणबीर सेल्फी खिंचवाने के मूड में नहीं दिखे। रणबीर फैन को रिस्पांस नहीं देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि रणबीर मीडिया को पोज देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें