फिल्म- संजू
रणवीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के टीजर के दौरान मीडिया द्वारा कास्टिंग काउच विवाद पर उनसे सवाल किए गए तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर फिल्म के प्रोडूसर विदू विनोद चोपड़ा और डायरेक्टर राज कुमार हिरानी हंसने लगे। दरअसल उन्होंने कहा, 'मेरे साथ तो ऐसा कभी हुआ ही नहीं। मैंने कास्टिंग काउच का कभी सामना नहीं किया और अगर इंडस्ट्री में ऐसा किसी के साथ होता भी है तो काफी दुख की बात है।' उनके इस बयान के बाद लोगों ने उनका सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया।