फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिपे रोमांस करते हुए पकड़े गए थे ये 10 सेलिब्रिटी, Leak तस्वीरों ने मचा दिया था हंगामा

Tue, 05 Feb 2019 05:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में सितारों की निजी जिंदगी को जानने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार इन्हीं फैंस की वजह से सितारों की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जिनकी वजह से उन्हें ऑकवर्ड सिचुएशन का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया के जमाने में ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
mahira khan - फोटो : file photo
न्यूयॉर्क की गलियों में माहिरा खान और रणबीर कपूर की स्मोकिंग करते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी, जिसके बाद सोशल मीडिया में शॉर्ट ड्रेस पहनने और खुलेआम स्मोकिंग के लिए लोगों ने माहिरा खान को जमकर ट्रोल किया था। इसके अलावा बीच में रणबीर कपूर और माहिरा खान के अफेयर की भी काफी चर्चा सुनने को मिली थी। बता दें कि माहिरा खान शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sunny deol, dimple kapadia - फोटो : file photo
अगर आप बॉलीवुड के फैन हैं तो डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर के बारे में जरूर जानते होंगे। सनी देओल और डिंपल कपाड़िया दोनों किसी फिल्म के सिलसिले में लंदन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई मंजिल-मंजिल थी। 

4 of 6
ranbir kapoor, katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ, रणबीर कपूर स्पेन में समुद्र तट (बीच) पर बिकिनी पहनकर छुट्टियां मनाती देखी गई थीं।दोनों कभी लंदन में, कभी श्रीलंका में और कभी दुबई में भी साथ-साथ दिखाई देते रहे हैं। दुनिया के कई खास कोनों से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें सामने आती रही हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि दोनों को इस तरह साथ देखने के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर खासा नाराज थे।
विज्ञापन

5 of 6
salman khan, aishwarya - फोटो : file photo
सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक है। सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी साल 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में नई एंट्री की थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया लेकिन इस तस्वीर के सामने आते ही गॉसिप के गलियारों में सुगबुगाहट तेज होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shah rukh, priyanka - फोटो : file photo
शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके अफेयर के किस्से कभी किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं रहे लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका नाम कई बार जोड़ा गया। कई इवेंट्स और शोज में दोनों को साथ में देखा गया। यही नहीं सामने आई तस्वीरें के बाद इन बातों को जोर ही मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें