आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी उनके घर में ही आयोजित होगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। रणबीर की पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। इन तीनों के साथ रणबीर कपूर अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इनके अलावा पार्टी में रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैचलर पार्टी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।