फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' रिलीज होते ही मां नीतू कपूर के साथ फ्रांस जाएंगे रणबीर कपूर, वजह बेहद खास

Wed, 20 Jun 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'संजू' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसके बाद वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। मगर इससे पहले वह मां नीतू कपूर के साथ फ्रांस जाने वाले हैं, वह भी एक खास काम के लिए। उनके साथ पापा ऋषि कपूर, दादी कृष्णा राज, बहन रिद्धिमा साहनी और भांजी समारा भी होंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor
दरअसल, पूरे परिवार ने फैसला किया है कि नीतू कपूर का 60वां जन्मदिन पेरिस में सेलिब्रेट किया जाएगा। नीतू कपूर का बर्थ डे 8 जुलाई को है और ऋषि कपूर इस ट्रिप की सारी तैयारियां खुद देख रहे हैं। वह दो दिन पहले यानी 6 जुलाई को पेरिस रवाना होंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
Neetu and Ridhima kapoor
पेरिस में अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने से पहले नीतू कपूर लंदन जाएंगी। यहां वह पांच दिन रहेंगी और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, नातिन समारा और दामाद भरत साहनी के साथ मौज मस्ती करेंगी। बता दें कि कुछ महीने पहले भी नीतू कपूर लंदन गई थीं और उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। तब खबर आई थी कि नीतू वहां रणबीर कूपर के लिए दुल्हन ढूंढ़ने गई थीं।

 

4 of 5
आलिया रणबीर - फोटो : SELF
कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट भी नीतू कपूर के जन्मदिन के जश्न में शामिल हो सकती हैं। बता दें कि बुल्गारिया में आलिया भट्ट के लिए रखी गई सरप्राइज पार्टी में नीतू कपूर भी शामिल हुई थीं। पिछले कुछ दिनों से भट्ट और कपूर परिवार के सदस्य अपने बयानों से रणबीर-आलिया के रिश्ते पर सहमति जाहिर कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir and Alia
आलिया इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं। सेट पर सीढ़ियों से गिरने की वजह से वह जख्मी हो चुकी हैं। उधर, रणबीर कपूर भी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में, पेरिस ट्रिप दोनों के लिए आराम करने का बढ़िया मौका हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें