बॉलीवुड में इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। आए दिन किसी ना किसी की अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। खास बात यह है कि यह सभी स्टार्स फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहे। इन स्टार्स में कपूर 'खानदान' के चिराग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) तक का नाम शामिल है। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपनी मोहब्बत की वजह से लाइमलाइट में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Ranbir, Alia
- फोटो : social media
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) खुलेआम तो नहीं लेकिन इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका से अपने रिश्ते का इजहार अर्जुन कपूर कर चुके हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।
4 of 8
Arjun Rampal & Gabriella
- फोटो : social media
अर्जुन रामपाल जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट है जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दी थी। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
sushmita sen
- फोटो : twitter
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं। वहीं अब दोनों ने सगाई भी कर ली है। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
shibani dandekar
- फोटो : instagram
शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे। शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Arbaaz Khan and georgia andriani
- फोटो : file photo
अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अरबाज जॉर्जिया को डेट करने की खबरें आने लगीं। अरबाज आए दिन जॉर्जिया के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में अरबाज ने इंटरव्यू में कहा था कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
amy jackson and george panayiotou
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं एमी जैक्सन शादी से पहले ही प्रेग्नेंट है। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में सीक्रेट सगाई कर चुके थे वहीं कुछ दिन पहले परिवारवालों के सामने सगाई की। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं।