बॉलीवुड सितारों के बच्चे अपने अफेयर से लेकर फिल्मों तक, हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सितारों के बच्चों के अलावा इनके बहन-भाई भी हैं जो बहुत कम ही चर्चा में रहते हैं। जी हां आज हम ऐसे ही एक्टर की बहनों की बात करेंगे जिनकी खबरें बहुत कम सुनने को मिलती हैं। एक नजर बॉलीवुड की ऐसी ही बहनों पर।
विज्ञापन
2 of 6
ranbir kapoor, riddhima kapoor
- फोटो : social media
रिद्धिमा कपूर
ये बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बड़ी बहन है। रिद्धिमा की शादी हो चुकी है। खबरों की मानें तो उनके पति भारत साहिनी दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
tiger and krishna shroff
- फोटो : file photo
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कृष्णा अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। यही वजह जो वह भाई से साथ जिम में पसीना बहाती हैं।
4 of 6
Alka Bhatia and Akshay Kumar
- फोटो : social media
अलका भाटिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के फैंस को भी बहुत कम पता होगा कि उनकी छोटी बहन भी है। जी हां अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है। अलका ने बिज़नसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है।
विज्ञापन
5 of 6
Vivek Oberoi and Meghana Oberoi
- फोटो : social media
मेघना ओबेरॉय
फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाली मेघना ओबेरॉय एक्टर विवेक ओबेरॉय की बहन हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता होती। बताया जाता है कि मेघना ओबेरॉय ने भी किसी बिज़नसमैन से शादी की हैै।
अंशुला कपूर
इस कड़ी में एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी हैं। अंशुला भी आज तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।