फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त बनने के फेर में रणबीर ने ये क्या कर डाला, दुनिया दे रही ताने

Fri, 24 Mar 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इस बात को लेकर बड़े ही खुश थे कि संजय दत्त के किरदार के लिए उन्होंने जो वजन बढ़ाया है उससे वो बिल्कुल संजय जैसे ही लग रहे हैं। नए लुक में जैसे ही उनकी तस्वीरें लोगों के सामनें आईं तो यही कहा गया कि वो बिल्कुल संजय दत्त जैसे लग रहे हैं।

लेकिन उन्हें क्या पता था कि वजन बढ़ाना उनके लिए ही सिरदर्दी बन जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर
दरअसल वजन बढ़ाने के बाद रणबीर का हुलिया पूरी तरह से बदल गया है। वो बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं और यही बात रणबीर के फैंस को अखर रही है। इस बदले हुलिए और लुक से रणबीर के फैंस इस कदर नाराज हैं कि सोशल मीडिया पर खूब नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और संजय दत्त
बेशक रणबीर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन वो हर चीज का ट्रैक रखते हैं। जैसे ही फैंस के ये नेगेटिव कमेंट्स उन तक पहुंचे वो परेशान हो गए। रणबीर को लगा था कि संजय दत्त के कैरेक्टर में फिट बैठने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है उसका फल मिल गया है लेकिन ये क्या फैंस ने तो सारे किए कराए पर पानी ही फेर दिया।

4 of 5
रणबीर कपूर
रणबीर को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस के नेगेटिव कमेंट्स से रणबीर इस कदर टेंशन में आ गए हैं कि वो जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं और फिर से पुराने लुक में लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : ANI
बता दें कि संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में रणबीर कपूर 6 अलग लुक्स में नजर आएंगे। एक लुक में रणबीर को ना सिर्फ बाल बढ़ाने हैं, बल्कि एक लुक के लिए खूब मोटा भी दिखना है। संजय के किरदार में ढलने के लिए रणबीर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में पुणे की एक जेल में वो सात दिन तक रहे और शूटिंग की।

फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें मनीषा कोईराला और परेश रावल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें