फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर का 11 साल पुराना बयान हो रहा वायरल, 'ब्रह्मास्त्र' पर टूटेगा इसका कहर!

Mon, 29 Aug 2022 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों बायकॉट गैंग के निशाने पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'शमशेरा' को टिकट खिड़की पर बुरी तरीके से फ्लॉप का सामना करना पड़ा था। वहीं अब उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर भी तलवार लटक रही है। सोशल मीडिया पर अभिनेता की फिल्म को लेकर फिर बायकॉट गैंग सक्रिय हो गया है। इस समय ट्विटर पर तेजी से बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स रणबीर कपूर के पुराने-पुराने वीडियो खोदकर ला रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रणबीर कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें अभिनेता प्रतिबंधित मांस खाने की बात कर रहे हैं। रणबीर का ये वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वह फिल्म के बायकॉट करने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर का ये वीडियो साल 2011 का बताया जा रहा है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता कह रहे हैं कि उन्हें रेड मीट मटन और पाया खाना काफी पसंद है। इसके अलावा वह ये भी कह रहे हैं कि उन्हें प्रतिबंधित मांस (बीफ) खाना भी काफी पसंद है। हालांकि अभिनेता के फैंस का कहना है कि ये वीडियो एडिट किया गया है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स बहुत भड़क गए हैं और ट्विटर पर जमकर बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड कर रहा है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स एक तरफ अभिनेता की एसएस राजामौली के साथ खाना खाते हुए और दूसरी तरफ मांस खाते हुए तस्वीर साझा कर के उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पब्लिसिटी के दौरान हाथ से खाना खाते हुए और आम दिनों में...। एक अन्य यूजर ने लिखा एसएस राजामौली को ऐसे अभिनेता के साथ देखना काफी दुख देता है, जो मीट खाता हो। वहीं एक ट्वीट और वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि सिर्फ स्टंट करते हैं। बॉलीवुड ही मेन स्ट्रीम है, जो साउथ के कल्चर को खत्म कर रहा है। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ब्रह्मास्त्र का प्री रिलीज इवेंट 2 सितंबर को हैदराबाद में आयोजित होने जा रहा है। वहीं ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। करण जौहर पर हमेशा से नेपोजिट्म को प्रमोट करने का आरोप लगा है, ऐसे में एक बड़ा तबका उनसे काफी ज्यादा नाराज है और करण की फिल्मों को बायकॉट कराने में जुटा है। अब देखना ये होगा कि कहीं रणबीर कपूर का ये प्रतिबंधित मांस वाला वीडियो ब्रह्मास्त्र के गले की फांस न बन जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें