फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' बाबा और सलमान खान को लेकर रणबीर कपूर का ताजा बयान, बोले- 'यह दोनों एक दम...'

Sun, 24 Jun 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म रिलीज की कगार पर है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म को हिट कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं खैर हिट का ठप्पा तो फैंस ट्रेलर देखने के बाद से ही लगा चुके हैं। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
हालांकि अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान और अरशद वारसी को ऐसा लगा कि संजय दत्त का रोल कोई और नहीं कर सकता। फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर का संजय दत्त अवतार उन्हें खास पसंद नहीं आया। इसके बाद रणबीर ने कहा था, मैंने इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत की है। हालांकि मैं ये बात भी जानता हूं कि कोई संजू बाबा नहीं बन सकता। अब इस मामले में रणबीर कपूर का ताजा बयान सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर कपूर से संजय दत्त और सलमान खान को लेकर सवाल किया गया तो रणबीर ने कहा-  'सलमान सर और संजय सर से हम सभी को यह बात सीखनी चाहिए कि कभी भी मुखौटा मत पहनो। यह दोनों सालों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं, यह संभव नहीं हो सकता था अगर यह दोनों कोई मुखौटा पहने हुए होते।

4 of 5
sanju
रणबीर ने आगे कहा- 'सलमान खान और संजय दत्त दोनों असलियत में जो हैं, लोगों के सामने भी वैसे ही आते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें बेपनाह प्यार करते हैं। इन दोनों ने अपने जीवन में गलतियां की हैं और उनकी कीमत भी चुकाई है लेकिन सभी जानते हैं कि यह दोनों दिल से बुरे इंसान नहीं है और यही सबसे बड़ी बात है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
खबरों की मानें तो संजू में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें