रणबीर कूपर और आलिया भट्ट का प्यार इन दिनों परवान चढ़ रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन इन दोनों स्टार्स के बयान खुद ही अपने प्यार का सबूत दे रहे हैं। रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने सोनम कपूर के रिसेप्शन के बाद से जोर पकड़ा था। इस पार्टी में दोनों एक साथ नजर आए। इस बीच इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आलिया के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी कहेंगे ऐसा प्यार कबूल है।
विज्ञापन
2 of 5
Ranbir and Alia
बीते कुछ वक्त से आलिया और रणबीर कपूर के प्यार की सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि मीडिया के सामने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। हाल ही में रणबीर ने एक चैनल को इंटरव्यू के दौरान अपने और आलिया के बारे में ऐसी बात बताई जिससे आपको इनके प्यार पर यकीन हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
ranbir alia
रणबीर ने कहा - 'एक लड़के के तौर पर मेरा आलिया पर क्रश है।' रणबीर कपूर का यह बयान आलिया और उनके रिश्ते की खबरों पर एक तरह से मुहर लगा रहा है। वहीं जब रणबीर से 'राजी' फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा - 'मैंने एक हफ्ते पहले फिल्म देखी, यह भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।'
4 of 5
ranbir alia
कुछ दिन पहले रणबीर के नाम लेते ही आलिया के चेहरे के जो भाव बदले उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आलिया एक निजी चैनल में फिल्म 'राजी' को प्रमोट करने पहुंची थीं। आलिया से पूछा गया आजकल आपकी एक लड़के के साथ कई तस्वीरें छप रही हैं। इस पर आप क्या कहेंगी। तभी आलिया ने पूछा लड़का कौन है? इसके बाद जैसे ही रणबीर कपूर का नाम लिया गया तो आलिया शरमा गईं। उन्होंने अपना चेहरा झट से कवर कर लिया और बोलीं - 'मेरा चेहरा लाल हो गया है उसे पहले कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हूं।'
'प्यार छिपाए नहीं छिपता' ये तो आपने सुना ही होगा। ऐसे में रणबीर और आलिया की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इन दोनों स्टार्स के बीच कुछ तो है। आलिया और रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।