रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' ने रिलीज के चौथे हफ्ते में 330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म भले ही अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह 350 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। क्रिटिक्स का अनुमान था कि 'संजू' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली 6वीं फिल्म बन जाएगी लेकिन फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए ऐसा मुश्किल लग रहा है कि वो इन 5 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
बजरंगी भाईजान
सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म का कुल बजट 90 करोड़ था जबकि इसने घरेलू बॉक्सऑफिस पर कुल 433 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार ले जाकर उसके घर पहुंचाता है।
विज्ञापन
3 of 6
टाइगर जिंदा है
सलमान खान और कटरीना कैफ ने फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में जमकर एक्शन किया था। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भले ही कुछ खास सराहा ना हो लेकिन दर्शकों ने सलमान खान को हाथों हाथ लिया। 201 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 434 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया।
4 of 6
पीके
फिल्म 'पीके' में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। राजकुमारी हिरानी निर्देशित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 489 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 6
दंगल
आमिर खान स्टारर 'दंगल' का बजट केवल 70 करोड़ है लेकिन इसने धुआधांर कमाई करते हुए 511 करोड़ रुपये कमाए। पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को चीन में भी खूब सराहना मिली। आमिर खान के अलावा इसमें साक्षी तंवर और जायरा वसीम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
बाहुबली 2
सिनेमा के इतिहास में बाहुबली 2 ऐसी फिल्म है जिसने 1800 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने भारत में 1400 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई फिल्म नहीं है। 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा डग्गुबती और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।