फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ की कमाई कर रणबीर कपूर बने असली रॉकस्टार, 'सूरमा' के रिलीज के बाद भी 'संजू' की कमाई जारी

Sun, 15 Jul 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजू
रणबीर कपूर की 'संजू' ने सबकी नींद उड़ा दी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट कमाई जारी है। जहां एक तरफ 'संजू' रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी वहीं इस फिल्म ने साल 2018 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं। इश शुक्रवार संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी 'संजू' का जलवा बरकरार है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन करीब 4 करोड़ की कमाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म संजू - फोटो : mid day
रिलीज के बाद से 'संजू' की रफ्तार तेज थी। पहले हफ्ते में ही संजू 100 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। बीते काफी दिनों से रणबीर के फैंस 'संजू' के 300 करोड़ी होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह आंकड़ा 'संजू' ने दूसरे हफ्ते में छू लिया। फिल्म ने अब तक 304 करोड़ की कमाई कर ली है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
संजू
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की 'संजू' ने 15वें दिन की कमाई के बाद 300 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़, रविवार को 28.05, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़ बुधवार को 6.90 करोड़, गुरुवार को 5.75 करोड़ रहा। शुक्रवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ और शनिवार को भी 4 करोड़ की कमाई की।

4 of 5
संजू
300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
300 करोड़ के आंकड़े को महज 16 दिन में पार कर रणबीर ने बाकी फिल्मों के आगे का सफर मुश्किल कर दिया है। संजू की शुरू की कमाई के आंकड़े को देखें तो उसके लिए इतनी लंबी पारी बॉक्स ऑफिस पर खेलना कोई बड़ी बात नहीं थी। इस फिल्म से शुरुआत से ही कई ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका नतीजा 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें