बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि 'सबसे बड़ी समस्या 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस है। केस की सुनवाई अभी भी मुंबई की टाडा कोर्ट में चल रही है। जबकि फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त को एक निर्दोष जैसा दिखाया गया है जो कि कोर्ट की अवमानना होगी।'