फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के जिस सीन के लिए रणबीर ने उतार दिए सारे कपड़े, अब उस पर सेंसर बोर्ड की पैनी नजर

Sat, 02 Jun 2018 02:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी निर्देशित 'संजू' का ट्रेलर आने के बाद सभी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सभी रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भले ही 'संजू' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म हो लेकिन सेंसर बोर्ड के सूत्रों की माने तो फिल्म पर कैंची चल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
sanju
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। अभी तो सिर्फ ट्रेलर आया है जिसके बाद फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। निश्चित ही फिल्म में और भी ऐसे कई सीन होंगे जिसमें दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो जाएंगे लेकिन सेंसर को कुछ सीन पर आपत्ति की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि 'सबसे बड़ी समस्या 1993 मुंबई बम ब्लास्ट केस है। केस की सुनवाई अभी भी मुंबई की टाडा कोर्ट में चल रही है। जबकि फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त को एक निर्दोष जैसा दिखाया गया है जो कि कोर्ट की अवमानना होगी।'

4 of 5
sanju
ट्रेलर के एक सीन में दिखाया गया है कि बम ब्लास्ट में फंसे संजय दत्त को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है। जहां उनके सारे कपड़े उतारकर तलाशी ली जाती है। इस सीन में रणबीर पूरी तरह से न्यूड दिख रहे हैं। माना जा रहा है सेंसर इस सीन पर भी आपत्ति जता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें