रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने महज 20 दिन के अंदर 324 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'संजू' फिल्म जल्द ही चीन में इतिहास रचेगी। खबरों की मानें तो भारत में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद रणबीर कपूर की 'संजू' अब चीन में डंका बजाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
sanju
रणबीर कपूर के करियर की 'संजू' पहली 300 करोड़ी फिल्म है। फिल्म की धुआंधार कमाई से न केवल रणबीर कपूर मालामाल हो गए हैं बल्कि संजय दत्त की झोली भी भर गई है। फिल्म की अपार सफलता के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज भी खुश है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
sanju
फिल्म के सुपरहिट होते ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा- 'संजू पर चाइनीज डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिलचस्पी जताई है। जहां तक है कि संजू साल के अंत तक चीन में रिलीज हो सकती है। चाइनीज दर्शकों को भावुक फिल्में पसंद आती है। दंगल में बाप और बेटी की कहानी थी जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। इसी वजह से संजू फिल्म पर चीन के कई डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी दिलचस्पी ज्यादा दिखा रहे हैं।'
4 of 5
sanju
'संजू' के डिजिटल राइट्स हॉट स्टार और नेटफ्लिक्स दोनों को दिए गए हैं। यहां तक की स्ट्रीमिंग की तारीख भी जल्द ही ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें, 'संजू' से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों को चीन में रिलीज किया जा चुका है जिसमें दंगल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार और पैडमैन फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
आपको बता दें, 'संजू' फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'संजू' फिल्म रणबीर के करियर की पहली सुपरडुपर हिट फिल्म है जिसने कमाई के मामले में बाहुबली को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 'संजू' के बॉक्स ऑफिस पर इतने बेहतरीन कलेक्शन के पीछे उसका सोलो रिलीज होना भी है।