'संजू' फिल्म ने महज तीन दिन में ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से न केवल प्रभास की 'बाहुबली 2' को धूल चटा दी है बल्कि इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित है जिसमें रणबीर कपूर एक्टिंग के हुनर से लोगों के दिलों के बेताज बादशाह बन गए हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि महज तीन दिन में रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने कौन से 10 रिकॉर्ड तोड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
sanju
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'संजू' फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन की बेहतरीन कलेक्शन के साथ सलमान खान की 'रेस 3' को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 'रेस 3' के अलावा, 'बागी 2', 'पद्मावत' और 'वीरे दी वेडिंग' को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 11
sanju
रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग फिल्म
11 साल के फिल्मी सफर में 'संजू' फिल्म रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बेशरम, ये जवानी है दीवानी , ऐ दिल है मुश्किल और तमाशा फिल्मों से कहीं ज्यादा है।
4 of 11
sanju
राजकुमार हिरानी की डायरेक्ट की हुई ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
राजकुमार हिरानी की 'संजू' फिल्म ने उनकी ही डायरेक्ट की हुई फिल्म 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पीके' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 26.63 करोड़ था जबकि 'संजू' फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ है।
विज्ञापन
5 of 11
संजू
वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई
'संजू' फिल्म वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। 'संजू' फिल्म का कुल कलेक्शन 120.06 है।
विज्ञापन
6 of 11
sanju
बॉलीवुड की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन 46.71 है जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
7 of 11
संजू
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग बायोपिक फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओपनिंग बायोपिक फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है। 'दंगल' का ओपनिंग डे कलेक्शन 29 करोड़ था जबकि 'संजू' फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 34.75 करोड़ रहा।
8 of 11
संजू
सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे फिल्म
'संजू' फिल्म सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ कमाई करने वाली नॉन हॉलीडे फिल्म बन गई है। ज्यादातर फिल्म किसी त्योहार या फिर छुट्टी के दिन रिलीज होती हैं जिससे उनके कलेक्शन में जबरदस्त फायदा होता है। ऐसे में बिना की छुट्टी के धमाल मचाने वाली 'संजू' सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
9 of 11
संजू
ऑट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म
'संजू' ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अपनी कमाई से तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाकर बॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इन फिल्मों में 'सुल्तान', 'दंगल' और 'बाहुबली 2' फिल्में शामिल हैं।
10 of 11
संजू
तीनों खान्स को पछाड़ा
रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान, शाहरुख और आमिर को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में 'संजू' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली वीकेंड फिल्म बन गई है।
एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'बाहुबली 2' को पीछे छोड़कर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' सिंगल डे कमाने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 'बाहुबली 2' का सिंगल डे कलेक्शन 46.05 था जबकि 'संजू' का 46.71 करोड़ है।