फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी बरकरार है 'संजू' का दबदबा, ताबड़तोड़ कमाई कर नए रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हैं रणबीर

Thu, 05 Jul 2018 08:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन की तुलना में इस फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर देखी गई लेकिन इसका दबदबा अभी भी जारी है। छठे दिन की कमाई के बाद इस फिल्म का कलेक्शन 180 करोड़ पार कर गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
SANJU
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक रणबीर कपूर की 'संजू' ने छठे दिन 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़ और बुधवार को 18.90 करोड़ का बिजनेस किया। यानी कि रणबीर की फिल्म 'संजू' कुल मिलाकर अब तक 186.46 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
आने वाले शुक्रवार को भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है ऐसे में इस फिल्म की धुंआधार कमाई के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार तक यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और वीकेंड पर इस फिल्म को और फायदा मिलेगा। यहां तक कि वीकेंड की कमाई के बाद 'संजू' फिल्म का आंकड़ा 250 करोड़ के पार भी जा सकता है।

4 of 5
sanju
इस फिल्म से जहां रणबीर कपूर और विक्की कौशल के करियर को उड़ान मिली है तो वहीं संजय दत्त के करियर के लिए यह फिल्म अच्छी साबित हो सकती है। इस फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि मानो रणबीर ने संजय दत्त की जिंदगी को जिया हो जो कि उनकी एक्टिंग में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 'संजू' फिल्म रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर ने निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SANJU
'संजू' फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने बड़े परदे पर संजय दत्त के ड्रग्स की लत को रील लाइफ में जिया है। इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से ड्रग्स के बारे में सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। जवाब देते हुए रणबीर ने कहा - 'कॉलेज में मैं बुरी संगत में फंस गया था। उस दौरान मैंने ड्रग्स लेने की कोशिश की थी। जल्द ही मुझे इस बात का अहसास हो गया था कि अगर मैं इसे लेता रहा तो जिंदगी में कुछ भी नहीं कर संकूगा। उस दौरान ड्रग्स से संबंधित काफी रिसर्च भी की थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें