फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वें दिन भी रणबीर की 'संजू' ने की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल

Wed, 18 Jul 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' की 19वें दिन भी कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज के चौथे हफ्ते में कदम रखने वाली है ऐसे में इसकी कमाई की रफ्तार में वीक डेज में कमी जरूर आई है फिर भी धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन कलेक्शन जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी कमाई आने वाली फिल्मों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' की टक्कर 'सूरमा' से हुई और दो दिन बाद 'संजू' की रफ्तार पर 'धड़क' ब्रेक जरूर लगा सकती है। जिसकी वजह 'धड़क' फिल्म की एडवांस बुकिंग है जो कि शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई 316.64 करोड़ रही। वहीं सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन के बाद 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 321.85 के करीब पहुंच गया है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की 'संजू' की तरह 'धड़क' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या फिर नहीं। 



 

4 of 5
sanju
'संजू' की बात करें तो 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'संजू' फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
300 करोड़ के आंकड़े को महज 16 दिन में पार कर रणबीर ने बाकी फिल्मों के आगे का सफर मुश्किल कर दिया है। 'संजू' की शुरू की कमाई के आंकड़े को देखें तो उसके लिए इतनी लंबी पारी बॉक्स ऑफिस पर खेलना कोई बड़ी बात नहीं थी। इस फिल्म से शुरुआत से ही कई ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका नतीजा 300 करोड़ के क्लब में शामिल होना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें