फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की 'संजू' के कद को छूना बॉलीवुड दिग्गजों के लिए मुश्किल, 12वें दिन के कलेक्शन के सामने सब ढेर

Wed, 11 Jul 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के काफी करीब पहुंच गई है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन से 12 दिन तक लगातार कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ा है जिससे यह तो साबित हो गया कि 'संजू' के कलेक्शन को काबू में करना काफी मुश्किल है। 'संजू' फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
SANJU
'संजू' फिल्म ने अभी तक अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं तो वहीं अब यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ी होने वाली है जो कि रणबीर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म होगी। इस फिल्म ने रणबीर को नई पहचान दी है तो वहीं संजय दत्त को भी मालामाल कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की 'संजू' ने 12वें दिन की कमाई के बाद 285 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही यह फिल्म रणबीर की पहली इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की कमाई को देखकर लगता है कि महज एक और दिन में यह 300 के जादुई आंकड़े को छू लेगी।

4 of 5
sanju
'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 12.90 करोड़, शनिवार को 22.02 करोड़ और रविवार को 28.05 करोड़ कमाई रही। वहीं सोमवार और मंगलवार को इसका कलेक्शन मिलाकर 'संजू' फिल्म 282.50 करोड़ के करीब पहुंच गई।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
रणबीर के करियर की 'संजू' पहली सुपरडुपर हिट फिल्म बन गई है। इस कलेक्शन के साथ ही रणबीर बॉक्स ऑफिस के नए किंग बन गए हैं जिनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना बॉलीवुड फिल्मों के लिए मुश्किल होगा। रणबीर इसके बाद 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' फिल्म में नजर आएंगे। 'संजू' के अलावा रणबीर आलिया भट्ट से अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें