फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का दंगलः बॉक्स ऑफिस की 'रेस' में 'संजू' ने सबको पछाड़ा, करीना की 'वेडिंग' भी हुई फेल

Tue, 03 Jul 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
बॉलीवुड खबरों के प्रति बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए एक नए कॉलम की शुरुआत कर रहे हैं। इस कॉलम का नाम 'मंगल का दंगल' है। इस कॉलम में हम आपको हफ्ते भर के बॉक्स ऑफिस का हाल बताएंगे। 'मंगल का दंगल' में बताएंगे कि रिलीज के बाद फिल्मों का क्या हाल रहा और कौन सी फिल्म ने किसे कड़ी टक्कर दी। 'मंगल का दंगल' की पहली कड़ी में हम आपको हाल ही में रिलीज रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' से लेकर सलमान खान की 'रेस 3' के अलावा करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' की तुलनात्मक रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
sanju screening
'मंगल का दंगल' में जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह रणबीर कपूर की 29 जून को रिलीज फिल्म 'संजू' है। इस फिल्म ने न केवल पिछले हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि 'वीरे दी वेडिंग' को कलेक्शन के मामले में कोसो दूर छोड़ दिया है। तो चलिए सबसे पहले शुरुआत करते हैं 1 जून को करीना कपूर और सोनम कपूर की रिलीज फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की।
विज्ञापन

3 of 5
वीरे दी वेडिंग
वीरे दी वेडिंग
चार सहेलियों की कहानी से सजी 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज काफी रहा। यह फिल्म लगातार तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ जमाने में कामयाब रही थी। हालांकि सलमान की 'रेस 3' के रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। करीना,सोनम, स्वरा और शिखा की 'वीरे दी वेडिंग' ने पहले हफ्ते 56.96 करोड़, दूसरे हफ्ते 20.17 करोड़ तो वहीं तीसरे हफ्ते भारी गिरावट के साथ महज 3.10 करोड़ ही कमा पाई थी। हालांकि इस फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया था। इन आंकड़ों के बाद भी 'वीरे दी वेडिंग' की हल्की फुल्की कमाई बॉक्स ऑफिस पर चलती रही। आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 137.41 करोड़ रहा।

4 of 5
RACE 3
रेस 3 
रणबीर कपूर की फिल्म रिलीज होने से पहले इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म सलमान खान की 'रेस 3' थी। सलमान खान के इस रिकॉर्ड को रणबीर ने चुटकियों में ताश के पत्ते की तरह रिलीज के पहले दिन ही ढहा दिया।'रेस 3' फिल्म को लेकर लोगों में दीवानगी जरूर थी लेकिन फिल्म देखने के बाद जबरदस्त कमाई करने के बाद भी लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाई। इस फिल्म के बाद सलमान खान को गूगल ने सिनेमाजगत का सबसे खराब एक्टर तक बता दिया। 'रेस 3' का बजट 150 था। फिल्म की धीमी रफ्तार से कमाई अब भी जारी है। आंकड़ों के मुताबिक 'रेस 3' का अब तक का कलेक्शन 242.70 करोड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
संजू
'वीरे दी वेडिंग' और 'रेस 3' को महज 3 दिन में धराशायी कर रणबीर कपूर की फिल्म इस वक्त बॉलीवुड की नंबर वन फिल्म बन गई है। इस फिल्म का तीन दिनों में कलेक्शन 120.06 है जिसके सामने न केवल यह दोनों फिल्में बल्कि प्रभास की 'बाहुबली 2' भी ढेर हो गई है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो रणबीर कपूर की 'संजू' की ताबड़तोड़ कमाई के चलते यह फिल्म कुछ ही दिनों के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसे में इतना तो तय है कि रणबीर कपूर की 'संजू' ने उन्हें बॉलीवुड का नया 'किंग' जरूर बना दिया है। 

इस कड़ी में इतना ही अगले हफ्ते 'मंगल के दंगल' में रिलीज हुई नई फिल्म की तुलनात्मक रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें