Bahubali
'संजू' ने रिलीज के बाद से अपनी बम्पर कमाई कर दूसरी फिल्मों के लिए कई चैलेंड सेट कर दिए हैं, जो आने वाली फिल्मों के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं हैं। हर दिन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई न कोई नया जादू दिखा रही है। 2 हफ्तों की कमाई के बाद अब 'संजू' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में 9वें नंबर पर है। नंबर 1 पर अभी 'बाहुबली 2' है। उसके बाद 'दंगल', 'पीके', 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'पद्मावत', 'सुल्तान', 'धूम 3' और 9वें नंबर पर 'संजू' है। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का ऑल टाइम कलेक्शन 302 करोड़ का हो जिसे संजू आसानी से पार कर लेगी।