फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौलिया उड़ने पर क्यों हंसा था स्पॉट ब्वॉय, रणबीर ने खोला राज

Thu, 03 Nov 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की सफलता को इंजॉय कर रहे एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में ऐसा वाकया शेयर किया जिससे आप हैरत में पड़ जाएंगे। ये वाकया उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' के वक्त का है। दरअसल इस फिल्म में एक तौलिए वाला सीन है और उस सीन में तौलिए को फिसलकर गिरना था। लेकिन इस सीन को फिल्माये जाते वक्त एक बेहद रोमांचक किस्सा हुआ।
विज्ञापन

जब खिसका रणबीर का तौलिया और मच गया बवाल

2 of 5
इसके बारे में रणबीर ने बताते हुए कहा, 'आई वाज बट नेकेड' और मेरे पीछे तकरीबन 100 लोग मौजूद थे। सीन के दौरान तौलिए को एक सही मूमेंट पर फिसलकर गिरना था। उस वक्त फिल्म की टीम का एक मेंबर मेरे सामने पंखा लेकर बैठा हुआ था। उसे उस पंखे का इस्तेमाल तौलिए को उड़ाने के लिए करना था। लेकिन जैसे ही मैं तौलिए को खोलता वो जोर-जोर से हंसने लगता। इस पर जब मैंने उससे इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे हर बार वो दिख जाता है जो नहीं दिखना चाहिए। मैं समझ चुका था और बेहद शर्मिंदा था।
विज्ञापन

जब खिसका रणबीर का तौलिया और मच गया बवाल

3 of 5
तो है ना ये किस्सा काफी मजेदार ? बेशक इस वाकये के दौरान रणबीर को शर्मिंदगी महसूस हुई हो पर इसकी वजह से जाहिर है सेट पर मौजूद सभी लोगों को मजाक करने के लिए एक किस्सा जरुर मिल गया।

जब खिसका रणबीर का तौलिया और मच गया बवाल

4 of 5
वैसे आपको बता दें कि बेशक रणबीर ने अपनी डेब्यू फिल्म में इस तरह का बोल्ड सीन किया हो पर वो फिल्मी पर्दे पर न्यूड सीन करने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। उनका मानना है कि इस तरह के सीन ऑन-स्क्रीन सुंदर लगने के बजाय अन्यायपूर्ण लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब खिसका रणबीर का तौलिया और मच गया बवाल

5 of 5
जहां रणबीर का ये कमेंट काफी हलचल मचाने वाला है वहीं इन दिनों वो फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के साथ इंटिमेट सीन पर किए गए कमेंट को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि उनके इस कमेंट से पूरा बच्चन परिवार काफी नाराज़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें