फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक बनने को तैयार हैं रणबीर कपूर

Thu, 01 Sep 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर के सितारे ठीक नहीं चल रहे हैं। एक तरफ उनकी फिल्में नहीं चल पा रही हैं तो दूसरी ओर गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से भी साथ छूट गया है। ऐसे में लगता है कि रणबीर ने खुद से बड़ा समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर जल्दी ही गे के किरदार में नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक गे का किरदार निभाने में कोई परेशानी नहीं है। दरअसल बड़े सितारे इस तरह के किरदार करने से अमूमन बचते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये ट्रेंड बदला है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : solaris
कई दूसरे सितारे भी पर्दे पर समलैंगिक का रोल करते दिखे हैं। इसी को लेकर रणबीर से सवाल किया गया था कि क्या वो भी गे का रोल कर सकते हैं?

4 of 6
रणबीर ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर समलैंगिक का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई 'कपूर एंड संस' में फवाद खान के गे के किरदार में दिखने के बाद और कलाकारों के लिए भी अब दरवाजे खुल गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : gettyimages
रणबीर ने कहा कि कहा कि अगर पहले उनके पास इस किरदार को निभाने का प्रस्ताव आता, तो बहुत मुमकिन है कि वह इसे मना कर देते, लेकिन अब वो जरूर इसे करना चाहेंगे। रणबीर ने अपने बारे में बाते हुए कहा कि वो शराब के बिना नहीं रह सकते लेकिन शूटिंग के वक्त वो नहीं पीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वॉग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये बातें कहीं। रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें