फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट का किया खुलासा

Sun, 08 Apr 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त की बायोपिक लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। इस फिल्म की दीवानगी सिने प्रेमियों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त की जिंदगी को बड़े परदे पर देखने के लिए उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए दत्त बायोपिक की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को रिलीज होगा और यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून से दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर बेहद खास दिन पर रिलीज किया जाएगा। जी हां फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज होगा। इस दिन संजय दत्त ने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं रणबीर कपूर ने दत्त बायोपिक में अपने किरदार को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि संजय दत्त का किरदार करना उनके लिए बेहद मुश्किल था। 

4 of 5
संजय दत्त की बायोपिक के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद अमिताभ बच्चन से लेकर करण जौहर तक, कई स्टार ने फिल्म और रणबीर कपूर की काफी तारीफ की है। वहीं बीते दिनों सुनील शेट्टी ने भी रणबीर की तारीफ करते हुए यह कहा था कि संजय दत्त का किरदार रणबीर से अच्छा कोई और एक्टर नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बात करें संजय दत्त की बायोपिक की तो इस फिल्म का निर्देशन संजय दत्त के खास दोस्त राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, दिया मिर्जा,परेश रावल, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून से दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें