पता हो कि हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 जुलाई साल 2020 को रिलीज होगी। वहीं बीते दिनों ‘शमशेरा’ में काम करने को लेकर संजय दत्त ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने बताया कि फिल्म 'शमशेरा' के साथ वह पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं। यानी फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल बिताने के बाद आज तक संजय दत्त ने यशराज फिल्म्स के साथ कभी काम नहीं किया।