रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का जानवरों से प्यार छिपा नहीं है। रणबीर के पास कई डॉग्स (कुत्ते) और कैट्स (बिल्ली) हैं। जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक खबर आ रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ही पालतू डॉगी ने उन्हें काट लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के डॉगी ने उनपर अटैक कर दिया था। जिससे उनके चेहरे पर भी कुछ घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण खरोंच नहीं थी, इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, चेहरे पर अटैक करने की वजह से एक्टर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और उन्होंने हॉस्पिटल में डॉक्टर से सलाह ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेहरे पर घाव की वजह से रणबीर कपूर को हॉस्पिटल जाकर अपना इलाज करवाना पड़ा।
याद दिला दें कि इससे पहले आलिया भट्ट को रणबीर के पेट डॉगी लियोनेल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। आलिया और रणबीर को पेट बहुत पसंद है, ये तो सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।
बात करें रणबीर की तो वह आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे और अब वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं।